फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब साफ हवा में सांस लेंगे सेक्टर-48 के निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब साफ हवा में सांस लेंगे सेक्टर-48 के निवासी
विज्ञापन


सेक्टर को स्वच्छ व धूल मुक्त बनाने के लिए किया जा रहा काम

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। अब सेक्टर-48 में धूल के कण नहीं बल्कि साफ हवा में सेक्टरवासी सांस ले सकेंगे। हवा में मिले धूल के कणों को हटाने के लिए दो महीने पहले दस लोगों की टीम ने कवायद शुरू की, जिसने सेक्टर की हवा बदल दी।
प्राधिकरण और लोगों के सिविक सेंस को जगाकर सेक्टर को स्वच्छ, धूल मुक्त बनाने पर तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। आरडब्ल्यूए बीसीडी के महासचिव पवन गोयल ने बताया कि यह मुख्य सलाहकार राजीव लोचन की पहल है। सभी के सहयोग से सेक्टर को प्रदूषण रहित किया जा रहा है। सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए इसकी शुरूआत दो महीने पहले की गई थी, जिसने सेक्टर की तस्वीर बदलने का काम किया। अब तक सेक्टर के खाली पड़े प्लॉटों और विभिन्न हिस्सों में वर्षों से जमे मलबे को हटाकर 100 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाहर निकाला जा चुका है। इससे न केवल गंदगी कम हुई है, बल्कि सेक्टर का वातावरण भी पहले की तुलना में काफी साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान में मिला प्राधिकरण और निवासियों का साथ
पवन गोयल ने बताया कि अभियान को चलाने में नोएडा प्राधिकरण का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। प्राधिकरण की टीमें रोजाना सेक्टर के अंदर एंटी स्मॉग गन के जरिए धूल के कड़ों को हवा से समाप्त कर जमीन पर बैठा रही हैं। वहीं निवासियों ने भी सुबह और शाम अपने घर के बाहर साफ-सफाई का जिम्मा भी उठाया है। हर घर के पास कूड़ेदान रखा गया है। पवन गोयल ने बताया कि इस अभियान के लिए 25 हजार रुपये की वाटर प्रेशर मशीन खरीदी गई। इस मशीन के जरिए हाई प्रेशर वाटर का छिड़काव कर जमी धूल को हटाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें