एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई बाइक, चालक की मौत
- नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-93 कट के पास हुआ था हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम को आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से बाइक सवार युवक उसमें टकरा गया। हादसे में घायल बाइक सवार की मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली के बुद्घ विहार निवासी लक्ष्मण गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके भाई सोनेलाल रैपीडो चलाते थे। 17 फरवरी की शाम को वह दिल्ली से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के रास्ते ग्रेटर नोएडा की ओर जा रहे थे। सेक्टर-93 कट के पास आगे चल रहे वाहन ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सोनेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।