फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब कैंट इलाके में पहुंचा तेंदुआ, बढ़ी दहशत

विज्ञापन
कैंट इलाके में नाइट विजन सेंसरयुक्त कैमरे लगाते वन कर्मी एवं तेंदुआ दिखने के वायरल वीडियो का स्
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। ग्रामीण इलाकों से होते हुए तेंदुआ राजधानी के अति सुरक्षित कहे जाने वाले कैंट क्षेत्र तक पहुंच गया है। निगरानी के लिए वन विभाग ने तीन टीमें लगाई हैं। इलाके में सेंसरयुक्त नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार को पिंजरा भी लगाया जाएगा। कैंट क्षेत्र में स्थित गन्ना अनुसंधान संस्थान की इक्षुपुरी कॉलोनी के सामने शनिवार रात करीब तीन बजे एक कार सवार ने सड़क पार करते तेंदुए का मोबाइल से वीडियो बना लिया। रविवार को ये वीडियो वायरल हो गया। भोर में टहलने निकले कुछ अन्य लोगों ने भी तेंदुआ देखने का दावा किया। इसके बाद से कैंट इलाके में दहशत है। डीएफओ शितांशु पांडेय ने बताया कि सुबह सात बजे से तीन टीमें निगरानी में लगी हुई हैं। क्षेत्र में चार कैमरे लगाए गए हैं। सोमवार को पिंजरा भी लगाया जाएगा।

पगचिह्न मिले, जांच के लिए भेजी फोटो

वन विभाग की टीम को इलाके में तेंदुए के पगचिह्न भी मिले हैं, लेकिन विभाग ने पुष्टि के लिए पगचिह्न की तस्वीरें विशेषज्ञ टीम को भेजी हैं। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि पगचिह्न तेंदुए के ही हैं या अन्य किसी जानवर के। बीते छह महीने में सहिलामऊ, मंडौली (काकोरी), रहमान खेड़ा व अन्य जगहों पर तेंदुए की मौजूदगी की खबरें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट इलाके में नाइट विजन सेंसरयुक्त कैमरे लगाते वन कर्मी एवं तेंदुआ दिखने के वायरल वीडियो का स्

कैंट इलाके में नाइट विजन सेंसरयुक्त कैमरे लगाते वन कर्मी एवं तेंदुआ दिखने के वायरल वीडियो का स्

कैंट इलाके में नाइट विजन सेंसरयुक्त कैमरे लगाते वन कर्मी एवं तेंदुआ दिखने के वायरल वीडियो का स्

कैंट इलाके में नाइट विजन सेंसरयुक्त कैमरे लगाते वन कर्मी एवं तेंदुआ दिखने के वायरल वीडियो का स्

कैंट इलाके में नाइट विजन सेंसरयुक्त कैमरे लगाते वन कर्मी एवं तेंदुआ दिखने के वायरल वीडियो का स्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें