फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब इज्जतनगर तक चलेगी गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे बोर्ड ने मार्ग विस्तार की दी स्वीकृति, शेड्यूल तैयार करने में जुटा रेल प्रशासन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस (15009/15010) अब इज्जतनगर, बरेली स्टेशन तक चलेगी। रेलवे बोर्ड ने इस ट्रेन के मार्ग विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद रेल प्रशासन पीलीभीत से इज्जतनगर तक ट्रेन के संचलन का शेड्यूल को अंतिम रूप देने में जुट गया है। यह ट्रेन रोजाना चलती है। इसके चलने से बरेली जाने वाले यात्रियों की राह आसान होगी।

मैलानी से पीलीभीत तक आमान परिवर्तन ( छोटी लाइन से बड़ी लाइन) के बाद फरवरी 2025 में गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का विस्तार पीलीभीत तक किया था। इसके बाद इस ट्रेन को इज्जतनगर तक चलाने की मांग उठने लगी। केंद्रीय मंत्री और सांसद जितिन प्रसाद ने भी ट्रेन का मार्ग विस्तार इज्जतनगर तक करने के लिए रेलवे मंत्रालय में पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 नवंबर 2025 को रेलवे बोर्ड ने इसी स्वीकृति दे दी है। इस विस्तार से पीलीभीत और पूरनपुर से बरेली तक यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन में अधिक सुगमता मिलेगी। इससे यात्रा का समय कम होगा और कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह ट्रेन गोंडा, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी के रास्ते पीलीभीत तक चलती है। ट्रेन गोरखपुर से रोजाना रात 10:15 बजे चलती है और दूसरे दिन दोपहर 1:25 बजे पीलीभीत पहुंचती है। वापसी में पीलीभीत से शाम 4:05 बजे चलती है और दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे गोरखपुर पहुंचती है।
एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार इज्जतनगर तक करने के लिए रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें