फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पूरे दिन नहीं, अब दो पालियों में मिलेगा खाद्यान्न

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शासन ने निशुल्क खाद्यान्न वितरण के समय में बदलाव किया है। पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारक अब दो पॉलियों में निशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे। कोटेदार भी सुबह 8 से 12 बजे तक और दोपहर में 2 से शाम 6 बजे तक ही खाद्यान्न का वितरण कर सकेंगे। इसके साथ ही कोरोना काल के बाद से शासन के आदेश पर चली आ रही सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खाद्यान्न वितरण व्यवस्था खत्म हो गई है।
विज्ञापन


जिले में करीब 7.65 लाख पात्र गृहस्थी और अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं। इन सभी को सितंबर का मुफ्त खाद्यान्न 10 सितंबर से 25 सितंबर तक वितरित किया जाएगा। खाद्य तथा रसद विभाग के आयुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी की ओर से इसका आदेश जारी किया गया है। इसमें खाद्यान्न वितरण के समय में बदलाव का भी आदेश है। वितरण में पारदर्शिता व निगरानी के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को दुकानों के लिए नोडल अधिकारी नामित करने और वितरण के समय संबंधित अधिकारियों के मौजूद रहने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें