नारनौल। अब दिव्यांगों को बस में सफर करने के लिए तकलीफ नहीं उठानी पड़ेगी। न ही बस स्टैंड के गेट से बस तक पहुंचने में किसी की सहायता लेगी पड़ेगी।
दिव्यांगों के लिए डिपो में नई व्हीलचेयर आ चुकी है। साथ ही डिपो का कर्मचारी दिव्यांग को व्हीलचेयर पर बैठाकर बस तक पहुंचाएंगे।
मुख्यालय होने के चलते नारनौल डिपो में दो व्हीलचेयर रखी जाएंगी। गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज 3 दिसंबर 2024 को कैथल में किसी कार्यक्रम में थे। जहां पर एक दिव्यांग ने बस स्टैंड पर व्हीलचेयर मौजूद न होने की समस्या से विज को अवगत कराया था। दिव्यांग की बात सुनते ही विज ने प्रत्येक बस स्टैंड पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
महाप्रबंधक ने 8 अक्तूबर को 7 नई व्हीलचेयर मंगवा ली है। ये व्हीलचेयर मुख्य तौर पर दिव्यांग, जोड़ो या घुटनों के दर्द से पीड़ित, बुजुर्ग, दुर्घटनाग्रस्त व गंभीर रूप से बीमार लोगों को बस में बैठाने से लेकर वापस मुख्य द्वार पर छोड़ने के काम आएंगी।
इंसेट
सभी डिपों में नहीं थी व्हीलचेयर
पूर्व में नांगल चौधरी, सतनाली व अटेली स्थित बस स्टैंड पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं थी। तीन नारनौल, महेंद्रगढ़ व कनीना में जो व्हीलचेयर थी, वह काफी पुरानी हो चुकी थी।
वर्जन:
रेडक्रॉस की ओर से दो दिन पहले ही 7 व्हीलचेयर सौंपी गई है। मंगलवार तक इन सभी को जिले के 6 बस स्टैंड पर भेजवा दिया जाएगा।
ब्रह्मप्रकाश, मुख्य निरीक्षक, रोडवेज डिपो।