फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में कोरोना की दो दवाई, कोविशील्ड के साथ ही अब को-वैक्सीन की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के पहले चरण में कोविशील्ड की डोज स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई गई है। अब अधिकारियों ने कोरोना को जिले से भगाने की तैयारी पुख्ता की है। शुक्रवार को पहली बार 4375 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। इनमें पुलिस, प्रशासन, जिला पंचायत व अन्य कर्मी शामिल हैं। हालांकि, 1250 कर्मियों को कोविशील्ड ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में 18717 फ्रं टलाइन कर्मियों को टीका लगाया जाना है। बृहस्पतिवार को 46 बूथों पर 5750 कर्मचारियों को टीका लगेगा। इस दिन कोविशील्ड ही सभी कर्मियों को लगेगी। वहीं, शुक्रवार को कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों से टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोवैक्सीन की खेप जिले को पहली बार मिल रही है। बुधवार को मेरठ से कोवैक्सीन की 14 हजार डोज पुलिस सुरक्षा में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर सीएमओ कार्यालय पहुंच जाएंगी। 12 फरवरी को 4375 कर्मचारियों को कोवैक्सीन और 1250 कर्मियों को कोविशील्ड लगाई जाएगी। विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कर्मियों पर कोवैक्सीन के प्रभाव की निगरानी की जाएगी। अपर मुख्य सचिव लगातार टीकाकरण का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने सोमवार देर शाम सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देशित भी किया। कोवैक्सीन और कोविशील्ड टीकाकरण की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
तीसरे चरण में आमजन को लग सकती है कोवैक्सीन
जिले को कोविशील्ड की 48 हजार से अधिक डोज प्राप्त हो चुकी हैं। पहले चरण में सभी कर्मियों को कोविशील्ड ही लगाई गई है। दूसरे चरण के बाद तीसरे चरण में 50 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। संभावना है कि तीसरे चरण में आमजन को कोविशील्ड के साथ कोवैक्सीन लगाई जा सकती है।
विज्ञापन

कोविशील्ड के साथ कोवैक्सीन लगाने के निर्देश मिले हैं। बुधवार को पहली बार जिले को कोवैक्सीन मिलेगी। दूसरे चरण में शुक्रवार को अधिकांश कर्मचारियों को कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. नीरज त्यागी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें