फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अब विंध्याचल के लिए चलेंगी परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
- नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कल से कचहरी बस स्टेशन से चलेंगी बसें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ 22 सितंबर से हो रहा है। इसको लेकर माता विंध्यवासिनी के दर्शन कराने के लिए परिवहन निगम की ओर से दो बसें चलाई जाएंगी। इनका संचालनर 21 सितंबर से होगा।

बताया जा रहा है कि अभी तक वाराणसी जाने वाली बसों से ही विंध्याचल जाने वाले यात्री यात्रा करते हैं लेकिन नवरात्र में विंध्याचल जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होती है। लगभग 100 से ज्यादा श्रद्धालु प्रतिदिन पूरे नवरात्र में शहर से विंध्याचल जाते हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को लेकर बस कचहरी बस स्टेशन से शाम पांच व छह बजे से दो बसें एक घंटे के अंतराल पर चलेंगी। ये अगले दिन सुबह चार से पांच बजे तक विंध्याचल पहुंचाएंगी। ये बसें वहां से चार घंटे बाद वापस चलेंगी। कुल 286 किमी यात्रा के लिए किराया प्रति सवारी लगभग 400 रुपये के आसपास रखा गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि नवरात्र में दो बसों को विंध्याचल धाम तक चलाने से श्रद्धालुओं को माता विंध्यवासिनी देवी के दर्शनों के लिए यात्रा सुगम होगी। इनका संचालन 21 सितंबर से कचहरी बस स्टेशन से किया जाएगा।

-रेलवे की ओर से मैहर स्टेशन पर होगा पांच मिनट का अस्थाई ठहराव

गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से नवरात्र मेला के दौरान तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का विभिन्न तिथियों में पांच मिनट का अस्थाई ठहराव मैहर स्टेशन पर किया जाएगा।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर से 23 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर रात 8:25 बजे पहुंचकर रात 8.30 बजे छूटेगी। इसके अलावा गोरखपुर से 27 सितंबर से चार अक्तूबर तक चलने वाली गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर भोर में 4.20 बजे पहुंचकर भोर में 4.25 बजे छूटेगी। वाराणसी से 24 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलने वाली बनारस-पुणे एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर सुबह 11:25 बजे पहुंचकर सुबह 11:30 बजे छूटेगी। वहीं छपरा से 23 सितंबर से पांच अक्तूबर तक चलने वाली छपरा-सूरत एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर रात 10:45 बजे पहुंचकर रात 10:50 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें