फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: समय पर चुनाव नहीं कराने पर एओए को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर चुनाव नहीं कराने पर एओए को नोटिस
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी में समय पर चुनाव न कराने पर डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ ने एओए को नोटिस जारी किया है। एओए का कार्यकाल 12 नवंबर, 2022 में समाप्त हो चुका है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने चुनाव कराने का आदेश दिया है। इस संबंध में चुनाव अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। उधर एओए के कार्यकाल का वित्तीय ऑडिट भी चल रहा है।
विज्ञापन

सोसाइटी के निवासियों ने डिप्टी रजिस्ट्रार मेरठ से शिकायत की थी। आरोप लगाया है कि एओए का कार्यकाल नवंबर, 2022 में खत्म हो चुका है बावजूद इसके एओए चुनाव नहीं करवा रही है। शिकायत पर सुनवाई करते हुए डिप्टी रजिस्ट्रार ने नोटिस जारी कर बोर्ड आफ मैनेजमेंट का चुनाव कराने की घोषणा की है। इसके लिए एक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। चुनाव पूरा होने तक दैनिक व्यय के अतिरिक्त अन्य खर्च पर तत्काल रोक लगा दी गई है। वहीं एओए के कार्यकाल का ऑडिट भी कराया जा रहा है। एओए के अध्यक्ष विकास कुमार का कहना है कि डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश का पालन किया जाएगा। एओए का कार्यकाल नवंबर 2022 में पूरा हो चुका है, लेकिन यूपी अपार्टमेंट एक्ट में मार्च के बाद नई एओए के गठन का जिक्र है। इसके कारण मार्च में चुनाव कराने की तैयारी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें