फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पराली जलाने की घटना पर 11 प्रधानों को नोटिस

Fri, 28 Nov 2025 02:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में पराली जलाने की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने 11 ग्राम प्रधानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने डीपीआरओ, एडीओ पंचायत से लेकर बीडीओ स्तर तक पराली प्रबंधन, रोकथाम व जागरूकता पर अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आती रहीं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में धुआं बढ़ा और बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित आमजन के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा। नोटिस में कहा कि प्रधानों ने जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो उनकी लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता को दर्शाता है।
नोटिस में यह भी स्पष्ट है कि संबंधित ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी है। डीएम ने सभी ग्राम प्रधानों से सात दिन के भीतर साक्ष्यों सहित जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय में जवाब न देने की स्थिति में उक्त अधिनियम की धारा 95(1)(छ) के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। वहीं, प्रशासन ने पराली जलाने वाले किसानों को भी अनुदानित बीज से वंचित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने पराली जलाने की घटनाओं पर जिम्मेदारी तय करते हुए ग्राम पंचायत दिलावरपुर के कादिर, बस्तौली के शिवपाल, हरदी की जागेश्वरी, इब्राहिमपुर ग्रन्ट की ममता वर्मा, गोगावा के श्रीकृष्ण, बग्घून की राजवती, मझगवा के नीरज, बंगलहा तकिया की शाइमा, इब्राहिमपुर कॉलोनी के मोतीलाल, ग्रन्ट नं.10 की विजय लक्ष्मी, कल्लुआ की रजनदीप कौर को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें