फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खराब प्रगति पर खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन के सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ ने विभागवार विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को डैशबोर्ड पर दर्शाए गए डाटा के अनुसार लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं मिली, उन पर कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार करने और तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहे।
विशेष रूप से पंचायती राज विभाग और फैमिली आईडी में प्रगति न होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई और सभी खंड विकास अधिकारियों व अधिशासी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड की अनुपस्थिति पर भी कारण बताने के निर्देश दिए और निर्माण कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति प्रजापति सहित सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें