ग्रेटर नोएडा में यूपी के 121 अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को वार्षिक लेखा विवरण न देने पर नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें गौतम बुद्ध नगर की चार पार्टियां भी शामिल हैं। संबंधित दलों को लखनऊ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रेटर नोएडा। पिछले तीन वित्तीय वर्षों का वार्षिक लेखा परीक्षित खाते का विवरण प्रस्तुत न करने पर यूपी के 121 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर की भारतीय भाईचारा पार्टी, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी तथा राष्ट्रीय जनता पार्टी को भी नोटिस जारी हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ में उपस्थित होने के लिए भारतीय भाईचारा पार्टी को 6 अक्टूबर, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी को 7 अक्टूबर 2025, राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी व राष्ट्रीय जनता पार्टी को समय एवं तिथि निर्धारित की गई है। ब्यूरो