फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेपी विशटाउन में दुरुस्त नहीं मिला कूड़ा प्रबंधन, जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण की टीम का औचक निरीक्षण, व्यवस्था ठीक करने के निर्देश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को सेक्टर-128 स्थित जेपी विशटाउन सोसाइटी का निरीक्षण किया। इस दौरान कूड़े का निस्तारण व प्रबंधन सही नहीं मिलने पर प्राधिकरण ने सोसाइटी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

प्राधिकरण की जांच में कूड़े को अलग-अलग करने की जगह एक साथ इकट्ठा करने बात सामने आई। सोसाइटी से रोजाना करीब 3 टन गीला कूड़ा एकत्रित होता है जबकि सोसाइटी की तरफ से परिसर में सिर्फ एक टन गीला कूड़ा निस्तारित करने के लिए आर्गेनिक वेस्ट कंपोस्टर मशीन स्थापित की गई है। हालांकि, ये मशीन भी बंद थी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि सोसाइटी बल्क वेस्ट जनरेटर की श्रेणी में आती है। नियमों के तहत परिसर में ही समस्त गीले कूड़े का निस्तारण होना चाहिए। इसके अलावा सूखे कूड़े का भी निस्तारण करवाया जाना चाहिए। प्रबंधन सही न पाए जाने पर सोसाइटी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें