-5 से 7 सितंबर तक आयोजित ओपन एथलेटिक चैंपियनशिप में जीता पदक
नोएडा। दिल्ली में आयोजित ओपन दिल्ली स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में नोएडा की खिलाड़ी सिया मलिक ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिया ने अंडर-16 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया।
कोच आकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सिया ने पूरी तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। यह आयोजन 5 सितंबर से लेकर 7 सितंबर तक चला। जहां प्रदेशभर के सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सिया सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। इस जीत के बाद सिया का अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर और बेहतर प्रदर्शन करना है। परिवार और कोच दोनों को विश्वास है कि सिया आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश का नाम रोशन करेंगी। सिया का कहना है कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। आने वाली प्रतियोगिताओं में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगी। ब्यूरो