फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: संशोधित यूपी दिवस में दिखी नोएडा के विकास की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिल्प हाट में शुरू हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही
विज्ञापन

नोएडा और दादरी विस क्षेत्रों की 258.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में मंगलवार से यूपी दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्रों की कुल 258.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। लोगाें ने प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में नोएडा की विकास यात्रा को भी दर्शाया गया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत शाम पांच रिबन काटकर की गई। समारोह में जिलाधिकारी सुहास एलवाई, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी और दादरी के विधायक तेजपाल शामिल हुए। इसमें नोएडा विधानसभा क्षेत्र की 32.15 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 159.92 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व दादरी में 4.30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व 62.33 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाइक ने पूर्व की अखिलेश सरकार को यूपी दिवस मनाने की सलाह दी थी लेकिन सलाह नहीं मानी गई। सरकार बदलने के बाद यूपी दिवस मनाया जाने लगा। वहीं सीईओ रितु माहेश्वरी ने इनवेस्टर्स समिट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों प्राधिकरण को लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश मिला। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि करीब ढाई लाख करोड़ के एनओयू कंपनियों के साथ साइन हो चुके हैं। नोएडा प्रदेश का शो विंडो है और हमें यूपी दिवस मनाने का अवसर मिला। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा मुद्रा लोन के 60 लाभार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया
कार्यक्रम में सरकारी विभागों की ओर से 85 स्टॉल लगाए गए, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही नोएडा की विकास यात्रा को भी दर्शाया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड टीकाकरण के लिए कैंप भी लगाया गया।


रागनी ने बांधी समा
यूपी दिवस पर दिनभर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अन्नदाता संवादा, उत्तर प्रदेश में निवेश बेरोजगार पर बौद्धिक परिचर्चा हुई। दोपहर को ब्रह्मपाल नागर की रागनी हुई। इसके बाद अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। शिल्प व कश्मीर के खानपान के स्टॉल भी लगाए गए है।







शिल्प हाट में शुरू हुआ तीन दिवसीय कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट में मंगलवार से यूपी दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन नोएडा और दादरी विधानसभा क्षेत्रों की कुल 258.70 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। लोगाें ने प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया।
कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत शाम पांच रिबन काटकर की गई। समारोह में जिलाधिकारी सुहास एलवाई, नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी और दादरी के विधायक तेजपाल शामिल हुए। इसमें नोएडा विधानसभा क्षेत्र की 32.15 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 159.92 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व दादरी में 4.30 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व 62.33 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस मौके पर दादरी के विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामनाइक ने पूर्व की अखिलेश सरकार को यूपी दिवस मनाने की सलाह दी थी लेकिन सलाह नहीं मानी गई। सरकार बदलने के बाद यूपी दिवस मनाया जाने लगा। वहीं सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश में जिले का महत्वपूर्ण योगदान है। फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश भर में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें से ढाई लाख करोड़ रुपये का निवेश का करार जिले से हो रहा है। उन्होंने कहा कि नोएडा प्रदेश का शो विंडो है और हमें यूपी दिवस मनाने का अवसर मिला। इस मौके पर कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया, जिसमें बादलपुर में 2 तालाब, चिपियाना बुजुर्ग में 3 तालाब, पल्ला में सीसी रोड व आरसीसी ड्रेन का निर्माण, 130 मीटर चौड़ी सड़क से डीएमआईसी (आईआईटीजीएनएल) तक 80 मीटर चौड़ी सड़क का चौड़ीकरण, अमरपुर, रोजा याकूबपुर में 6 प्रतिशत भूखंडों का विकास कार्य, सेक्टर चाई-फाई में 60 मीटर और 45 मीटर चौड़ी सड़क की रि-सर्फेसिंग के कार्य आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा मुद्रा लोन के 60 लाभार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

नोएडा की विकास यात्रा दिखाई


कार्यक्रम में सरकारी विभागों की ओर से 85 स्टॉल लगाए गए, जिसमें कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही नोएडा की विकास यात्रा को भी दर्शाया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड टीकाकरण के लिए कैंप भी लगाया गया।
विज्ञापन




रागनी ने बांधी समा
यूपी दिवस पर दिनभर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अन्नदाता संवादा, उत्तर प्रदेश में निवेश बेरोजगार पर बौद्धिक परिचर्चा हुई। दोपहर को ब्रह्मपाल नागर की रागनी हुई। इसके बाद अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। शिल्प व कश्मीर के खानपान के स्टॉल भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें