फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा की हवा फिर हुई खतरनाक, ग्रेनो अब भी गैस चैंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की हवा फिर हुई खतरनाक, ग्रेनो अब भी गैस चैंबर
विज्ञापन

- बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 405, ग्रेटर नोएडा का 478 हुआ रिकॉर्ड
- 24 घंटे के अंदर ही नोएडा वापस डार्क रेड जोन में हुआ शामिल

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पहले अपर मुख्य सचिव और फिर राज्यमंत्री को दिखाने के लिए युद्धस्तर पर प्रदूषण कम करने को लेकर हुईं कवायदों का असर नोएडा में 24 घंटे भी नहीं रहा। बुधवार को नोएडा की हवा वापस डार्क रेड जोन में पहुंचकर खतरनाक हो गई है। वहीं ग्रेटर नोएडा अब भी गैस चैंबर बना हुआ है। यहां एक्यूआई लगातार 400 के ऊपर रिकॉर्ड हो रहा है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को नोएडा का एक्यूआई 405 रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को इसमें गिरावट आई थी। इसके बाद औसत एक्यूआई 355 तक पहुंच गया था। बुधवार को फिर से प्रदूषण बढ़ने पर एक्यूआई बढ़ा। ऐसे में औसत एक्यूआई 405 रिकॉर्ड हुआ है। नोएडा में सबसे खराब हवा आवासीय सेक्टर-116 की रही। यहां रात को आठ बजे पिछले 24 घंटे का औसत एक्यूआई 478 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सेक्टर-62 में 428 एक्यूआई रहा, जोकि हवा के खतरनाक होने का संकेत है। सेक्टर-125 में एक्यूआई 347 और सेक्टर-1 में 382 रिकार्ड किया गया। ग्रेटर नोएडा में हवा में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। यहां मंगलवार को एक्यूआई 457 रहा था। वहीं बुधवार को यह बढ़कर 474 हो गया। नॉलेज पार्क-3 में एक्यूआई 481 और नोलेज पार्क-5 में 468 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें