एडवाइजरी: त्योहार को लेकर सेक्टर-18, अट्टा मार्ग पर डायवर्जन
- जीआईपी, डीएलएफ, गुरूद्वारा, लॉजिक्स मॉल आदि स्थान रहेंगे नो पार्किंग जोन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। त्योहार पर भीड़भाड़ वाले बाजारों मेें सड़कों पर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए नोएडा ट्रैफिक विभाग ने डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। इसके लिए यातायात विभाग जल्द ही टीमें गठित कर जिम्मेदारी सौंपने की दिशा में काम कर रहा है।
एडवाइजरी में बताया गया है कि त्योहारों पर शहर की सेक्टर-27 अटटा मार्केट, इंदिरा मार्केट, सेक्टर 18, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, सेक्टर-29 ब्रहमपुत्र मार्केट, सिटी सेंटर स्थित लॉजिक्स मॉल, होशियारपुर, शाॅप्रिक्स मॉल, सेक्टर-37, बाटनिकल गार्डन, किसान चौक, सूरजपुर, जगतफार्म, परीचौक, कासना एवं दादरी कस्बा आदि स्थानों पर डायवर्जन लागू किया जाएगा। वहीं अट्टा मार्केट, सेक्टर-18, डीएलएफ मॉल, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया कॉल के आसपास के क्षेत्र को नो पार्किंग जोन बनाया गया है। यहां वाहन खड़ा करने पर क्रेन से उठवा लिया जाएगा और जुर्माना भी वसूला जाएगा। जानकारी या असुविधा के लिए यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
-
इन मार्गों पर आवागमन रहेगा प्रतिबंधित:
अट्टा पीर चौक से कार मार्केट सेक्टर-28, ब्रहमपुत्र मार्केट और अट्टापीर से अट्टा चौक तक ई-रिक्शा, ऑटो, टैंपो का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। वहीं वाहन खड़ा करने के लिए डीएलएफ मॉल, सेंट्रेज स्टेज मॉल, जीआईपी, गार्डन गैलेरिया, और सेक्टर-18 स्थित मल्टीलेवल पार्किंग का विकल्प रहेगा।