फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो में नोएडा को पहला पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंडर-14 के 24 किलोग्राम भार वर्ग में मिशिका सिंह ने जीता कांस्य
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। पानीपत में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नोएडा की मिशिका सिंह ने कांस्य पदक जीतकर जिले को पहला पदक दिलाया। उन्होंने अंडर-14 के 24 किलोग्राम भार वर्ग में तीन मुकाबले जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। मिशिका ने बिजनौर में 22 से 25 अगस्त तक हुई सीबीएसई ताइक्वांडो जोनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। सेक्टर-143 निवासी मिशिका सेक्टर-126 स्थित लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा छह की छात्रा हैं। वह कोच मनोज तिवारी के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें