फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की आर्थिक राजधानी नोएडा को देंगे सुरक्षित वातावरण : आलोक

विज्ञापन
नोएडा के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह - फोटो : Noida
विज्ञापन
प्रदेश की आर्थिक राजधानी नोएडा को देंगे सुरक्षित वातावरण : आलोक
विज्ञापन

नोएडा। प्रदेश की आर्थिक राजधानी और शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा को सुरक्षित वातावरण देंगे। ऐसी पुलिसिंग का प्रयास होगा जिससे जनपद के लोग आपस में भावनात्मक रूप से जुड़ सकेंगे। हर तरह की आपराधिक गतिविधि को जड़ से खत्म किया जाएगा। ये बातें नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में कहीं।
उन्होंने कहा कि पुलिसिंग ऐसी होगी कि जिसमें सभी लोगों की आसानी से व प्रभावी तरीके से सुनवाई हो। 1995 बैच के आईपीएस आलोक सिंह अभी मेरठ रेंज में आईजी थे और 1 जनवरी 2020 को ही उनका एडीजी रैंक में प्रमोशन हुआ था। अलीगढ़ के रहने वाले आलोक सिंह बीएससी, अर्थशास्त्र में एमए और मार्केटिंग में एमबीए किए हुए हैं। आलोक सिंह ने कहा कि शासन ने बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रदेश में पहली बार पुलिस कमिश्नर प्रणाली शुरू की है। नोएडा में होने वाले हर तरह के क्रिमिनल एक्टिविटी को बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

नोएडा में पारंपरिक अपराध के साथ साथ नए ट्रेंड वाले अपराध हो रहे हैं। साइबर अपराध, पॉंजी स्कीम, फर्जी कॉल सेंटर, ठगी जैसे अपराध हो रहे हैं। कमिश्नरी सिस्टम में इन अपराधों को रोकने के लिए एक्सपर्ट पुलिस अधिकारियों को नोएडा भेजा जा रहा है। ये अधिकारी प्रभावी तरीके से संगठित अपराध को रोकने का काम करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस ग्राउंड पर दिखेगी, गश्त बढ़ाई जाएगी। सभी पीड़ितों की सुनवाई समय पर होगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिकता होगी। शासन ने इसके लिए कमिश्नरी में एक महिला पुलिस अधिकारी को नियुक्त करेगी। जो महिला अपराध को देखेंगी। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाना, उद्यमियों की समस्याओं को दूर करने से लेकर स्ट्रीट क्राइम पर भी काम होगा।
तीन जोन में बंट सकता है गौतमबुद्घ नगर
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नरी बनाने के प्रस्ताव पर शासन स्तर से काम चल रहा है। एक दो दिन में सभी बातें स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव के मुताबिक अभी गौतमबुद्घ नगर कोे तीन जोन में बांटने का प्रस्ताव है। जरूरत पड़ने पर जोन की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

आज संभालेंगे कार्यभार
नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में एडीजी आलोक सिंह मंगलवार को चार्ज लेंगे। देर रात इसकी पुष्टि होने के बाद तैयारियां शुरू हो गई थीं। बताया जाता है कि इसके बाद वह प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें