फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: शहर बनेगा भविष्य की तकनीकों का हब, स्टार्टअप को मिलेगी उड़ान; सेमीकंडक्टर से लेकर रोबोटिक्स तक होगा शोध

Sun, 22 Nov 2026 10:36 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा

सार

सेक्टर-62 में आईआईटी कानपुर के परिसर में देश का पहला डीप टेक हब बनेगा। सेमीकंडक्टर से लेकर रोबोटिक्स तक शोध होगा। शोधकर्ताओं को अत्याधुनिक लैब, प्रोटोटाइप, परीक्षण और प्रमाणन की सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग और मेडिकल टेक्नोलॉजी जैसी भविष्य की तकनीकों के विकास में अब नोएडा की अहम भूमिका होगी। सेक्टर-62 स्थित आईआईटी कानपुर के नोएडा परिसर में देश का पहला डीप टेक हब विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इसके निर्माण के लिए 281.03 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। पांच लाख वर्गफुट क्षेत्र में बनने वाले इस केंद्र को 24 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसका उद्देश्य शोधकर्ताओं और स्टार्टअप को ऐसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिनसे प्रयोगशालाओं में तैयार तकनीक को व्यावसायिक उत्पाद और सफल कारोबार में बदला जा सके।

विज्ञापन


इस हब में केवल शोध और तकनीकी विकास तक काम सीमित नहीं रहेगा बल्कि नई तकनीक को बाजार तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया में मदद मिलेगी। यहां साझा प्रयोगशालाओं के साथ डिजाइन, परीक्षण, प्रोटोटाइप तैयार करने और प्रमाणन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। स्टार्टअप को पेटेंट और बौद्धिक संपदा अधिकार सुरक्षित कराने, तकनीकी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लेने और निवेशकों से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा। इसके लिए इन्क्यूबेशन और एक्सीलरेशन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यहां तैयार उत्पादों का पायलट परीक्षण भी किया जा सकेगा। इससे स्टार्टअप अपनी तकनीक की उपयोगिता परखने के साथ उसे बड़े स्तर पर विकसित कर सकेंगे।

अहम तकनीकों पर होगा फोकस
डीप टेक हब में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका आने वाले समय में उद्योग, स्वास्थ्य, परिवहन और तकनीकी विकास में बड़ा योगदान होगा। इसमें फिजिकल एआई और रोबोटिक्स के तहत वास्तविक परिस्थितियों में काम करने वाले रोबोट विकसित किए जाएंगे। ऑटोनॉमस सिस्टम के क्षेत्र में बिना मानवीय हस्तक्षेप के काम करने वाली तकनीकों पर शोध होगा। सेमीकंडक्टर डिजाइन, चिप की असेंबली और परीक्षण से जुड़ी ओएसएटी तकनीक पर भी काम किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, क्वांटम कंप्यूटिंग और एडवांस्ड कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में शोध और नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सिर्फ आइडिया नहीं, तकनीकी क्षमता भी होगी चयन का आधार
हब में स्टार्टअप का चयन केवल नए विचार के आधार पर नहीं होगा। पेटेंट और बौद्धिक संपदा की मजबूती, प्रयोगशाला में शोध, प्रोटोटाइप तैयार करने का अनुभव और वैज्ञानिक या नियामकीय मान्यता जैसे पहलुओं को भी परखा जाएगा। इससे वास्तविक तकनीकी क्षमता रखने वाले शोधकर्ताओं और कंपनियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। परियोजना का निर्माण इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मॉडल पर किया जाएगा। हब के विकसित होने से नोएडा में तकनीकी शोध, नवाचार और डीप टेक स्टार्टअप के लिए नया इकोसिस्टम तैयार होने की उम्मीद है। इससे स्थानीय स्तर पर तकनीकी उद्यमिता को बढ़ावा मिलने के साथ वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने वाली कंपनियों के विकास का रास्ता भी खुलेगा।

कई बार बेहतर शोध और काम करने वाला प्रोटोटाइप तैयार होने के बाद भी उसे व्यावसायिक उत्पाद और सफल कंपनी में बदलने में मुश्किल आती है। डीप टेक यू-हब इसी अंतर को कम करने के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां शोधकर्ताओं को तकनीकी सुविधाओं, उद्योगों और निवेशकों से जोड़कर नवाचार को व्यावसायिक रूप देने में मदद मिलेगी। इससे ऐसी कंपनियों के विकास का रास्ता खुलेगा, जो अपनी तकनीक के दम पर वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। -प्रो. दीपु फिलिप, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, डीप टेक यू-हब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें