फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Weather: 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, दो दिन गर्मी से राहत नहीं; 12 जून से बारिश के आसार

Mon, 08 Jun 2026 11:17 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा।

सार

भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। 12 से 14 जून तक बारिश की संभावना है, पर तापमान में कमी नहीं होगी। 13 जून से उत्तर भारत में मानसून तेज होगा।
विज्ञापन
गर्मी की मार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून का महीना शुरू होने के बाद गर्मी भीषण रूप लेती जा रही है। दिन और रात बहुत गर्म हो रहे हैं, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़क धूप और गर्मी की वजह से हलक सूख रही है और हर कोई पसीने से भीगा दिखाई दे रहा है। सोमवार को गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा। हालांकि इस सप्ताह होने वाली बारिश गर्मी से हल्की राहत दे सकती है।  

विज्ञापन


आईएमडी की ओर से जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को गौतमबुद्ध नगर का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 51 प्रतिशत रही, ऐसे में गर्मी के साथ ही उमस ने भी परेशान किया। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 12 जून से 14 जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं ऐसे में बारिश की वजह से मौसम में कुछ परिवर्तन हो सकता है, लेकिन तापमान में विशेष कमी दर्ज होने की संभावना नहीं है। आज से 14 जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। तेज धूप के साथ गर्म हवा भी तपाएगी और हल्की बारिश के बाद होने वाली उमस और भी बेहाल करेगी। 

बारिश की दस्तक अब तेज होगी
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि मानसून की चाल अब तेज होगी। 13 जून से एक बार फिर पहाड़ों सहित उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इसी दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें