फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा ट्रांसपोर्ट और व्यावसायिक हब, फिल्म सिटी की पार्किंग में खानपान का भी मजा

Sat, 24 Apr 2021 10:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के पास व्यावसायिक भूखंड पर ट्रांसपोर्ट और व्यावसायिक हब बनाया जाएगा। यहां होटल, मॉल, कॉम्पलेक्स आदि का निर्माण होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित ओखला पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के पास व्यावसायिक भूखंड पर ट्रांसपोर्ट और व्यावसायिक हब बनाया जाएगा। यहां होटल, मॉल, कॉम्पलेक्स आदि का निर्माण होगा। इस भूखंड के लिए 17 मार्च को योजना निकाली गई थी, लेकिन संक्रमण की वजह से योजना के लिए अर्नेस्ट मनी जमा करने की समय सीमा 16 अप्रैल से बढ़ाकर 8 मई कर दी गई है। अभी तक इसमें कम ही आवेदन आए हैं। 
विज्ञापन


पक्षी विहार मेट्रो स्टेशन के पास करीब 44 हजार वर्ग मीटर का व्यावसायिक भूखंड है। इसमें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का हिस्सा है।  प्राधिकरण के ओएसडी कुमार संजय ने बताया कि यह योजना विदेश के मेट्रो स्टेशन और देश के मेट्रो स्टेशन पर होने वाली व्यावसायिक गतिविधि की तर्ज पर आयोजित होंगी। 

भूखंड पर योजना के अनुरूप ट्रांसपोर्ट हब और व्यावसायिक हब को जोड़ने का काम किया जाएगा। यहां पर होटल, मॉल व दफ्तर के लिए कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा। करीब 40 प्रतिशत हिस्सा आवासीय भी है। 
विज्ञापन


फिल्म सिटी की पार्किंग में खानपान का भी मजा
सेक्टर-16ए स्थित फिल्म सिटी पार्किंग में भूतल पर बनीं सभी नौ दुकानें शुक्रवार को बिक गईं। खरीदारों ने ऑनलाइन बोली लगाकर खरीदा। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां वाहन खड़े करने आने वाले लोगों को खरीदारी के साथ-साथ खानपान का भी मौका मिलेगा। इससे प्राधिकरण को 12 करोड़ की आमदनी होगी। 
 
विज्ञापन

फिल्म सिटी पार्किंग में 810 वाहनों को खड़े करने की क्षमता है, लेकिन एक महीने पहले तक 150 के आसपास ही वाहन खड़े हो रहे थे। अब यह संख्या घटकर 70-80 तक आ गई है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले समय में पार्किंग फुल रहेगी। लोगों को आकर्षित करने के लिए भूतल पर नौ दुकानें बनाई गई थीं। 

इन दुकानों को बेचने के लिए प्राधिकरण ने 9 से 26 मार्च तक योजना निकाली थी। कम आवेदन आने पर योजना की समय सीमा 15 दिन के लिए बढ़ाई गई थी। शुक्रवार को योजना के तहत आवेदकों के बीच दुकानों की बिक्री के लिए ऑनलाइन बोली की प्रक्रिया की गई। 

प्राधिकरण के ओएसडी कुमार संजय ने बताया कि फिल्म सिटी में 48.96, 65.85, 119.06, 123.34 वर्गमीटर की दो-दो दुकानें और 81.52 वर्गमीटर की एक दुकान है। ओएसडी ने बताया कि फिल्म सिटी में कहीं भी व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें