फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: कोरोना के डर से रिश्तों में दरार, मजबूरी में महिलाएं कर रहीं अपनों का अंतिम संस्कार

Sat, 24 Apr 2021 10:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

घर में पुरुषों के नहीं होने पर महिलाएं परिजन का शव लेकर नोएडा के सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने आ रही है और अंजान लोगों से अंतिम संस्कार की रस्म पूरी कराने को मजबूर है।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार करने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में पुरुषों के नहीं होने पर महिलाएं परिजन का शव लेकर नोएडा के सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने आ रही है और अंजान लोगों से अंतिम संस्कार की रस्म पूरी कराने को मजबूर है। श्मशान घाट में शुक्रवार को एक वाक्या ऐसा ही सामने आया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नोएडा निवासी महिला 8 वर्षीय बेटी को लेकर पति का अंतिम संस्कार करने पहुंची। महिला ने बताया कि उसके ससुर अमेरिका में डॉक्टर हैं। पति की कोरोना से मौत हो गई है। हालांकि महिला ने अपने बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी। श्मशान घाट संचालन की टीम के सदस्यों ने औपचारिकता पूरी कराई। 

महिला के आग्रह पर टीम के एक सदस्य ने चिता को अग्नि दी। वहीं, दोपहर में एक महिला परिजन का अंतिम संस्कार करने पहुंची। महिला ने खुद चिता को मुखाग्नि दी। टीम के सदस्यों ने बताया कि गत एक सप्ताह से रोजाना कई महिलाएं अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने के लिए आ रही है। 
विज्ञापन


सेक्टर-94 में सिर्फ कोविड से मरने वालों का होगा अंतिम संस्कार
नोएडा के सेक्टर-94ए स्थित अंतिम निवास में बढ़ती शवों की संख्या को देखते हुए प्राधिकरण ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब अंतिम निवास में सिर्फ कोविड से मरने वालों का अंतिम संस्कार होगा। बाकी के लिए शहर में चार जगह चिह्नित की गई हैं। 
 
विज्ञापन

प्राधिकरण के महाप्रबंधक पीके कौशिक ने बताया कि कोविड को छोड़कर बाकी लोगों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सेक्टर-14ए शनि मंदिर के पास, बरौला स्थित पिंक मेट्रो स्टेशन के पास, सेक्टर-135 स्थित नंगली वाजिदपुर में गोशाला के पास और सेक्टर-72 होशियारपुर में सकते हैं। 

शनि मंदिर के लिए संजय (7017639170), बरौला के लिए मोहित (7300882687), नंगली वाजिदपुर के लिए भागवत (9971732652) व होशियारपुर में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया कराने के लिए बालकरण (9871280456) से संपर्क किया जा सकता है। इन जगह पर लोगों को जरूरी सामान भी मिलेगा। 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि सामान्य रूप से मरने वालों का अंतिम संस्कार इन जगहों पर ही कराएं। अलग-अलग अंतिम संस्कार होने से भीड़ इकट्ठा नहीं होगी और इससे कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार में भी कमी आएगी। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के (कोविड व सामान्य) सभी लोगों का अंतिम संस्कार वहीं पर होगा। इसके लिए सफीपुर स्थित ग्रेटर नोएडा मोक्ष धाम में जगह तय कर दी गई है। वहां पर व्यवस्था से संबंधित जानकारी लेने के लिए प्रबंधक जितेंद्र यादव (7838667755) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें