नोएडा पुलिस ने गणतंत्र दिवस के लिए जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली-नोएडा के ट्रैफिक यात्रियों को सूचित किया जाता है कि गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर 25 जनवरी 2025 को रात 10 बजे से 26 जनवरी 2025 को कार्यक्रम समाप्ति तक जनपद गौतमबुद्धनगर से दिल्ली में एंट्री करने वाले भारी, मध्यम और हल्के वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इन मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी...
1. चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
2. डीएनडी (बॉर्डर) से दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
3. कालिन्दी कुंज यमुना (बॉर्डर) से दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहा से डायवर्ट किये जायेंगे, जो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर जा सकते हैं।
4. यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन फलैदा कट, बुपुरा से सर्विस रोड होकर, गलगोटिया, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी से होते हुए पुस्ता तिराहे से होंडा सीएल चौक से कस्बा कासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से जा सकते हैं।
5. यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली में एंट्री करने वाले वाहन जीरो प्वाइंट से परीचौक की ओर डायवर्ट किये जायेगे, जो ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होकर आगे अपने यात्रा के लिए जा सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि अतिरिक्त आवश्यकतानुसार अन्य वाहनों का डायवर्जन भी किया जा सकता है। डायवर्जन के समय आपातकालीन वाहनों को एंट्री दी जाएगी। वाहन चालक कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य मार्गों का उपयोग कर सकते हैं।