फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida Traffic: बारिश थमी तो शहर जाम से थम गया यातायात, सुबह से सुस्त है वाहनों की रफ्तार

Mon, 30 Jan 2023 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सेक्टर 142 में एडवांट टावर के पास, सेक्टर 127 के सामने एक सड़क दुर्घटना होने के कारण ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है और यातायात धीमी गति से चल रहा है। 
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा में बारिश होने के बाद जब मौसम थोड़ा साफ हुआ और लोग अपनी अपनी ऑफिस से घर के लिए चले तो सड़कों में भीषण जाम देखने को मिला। नोएडा में चारों तरफ सुबह से जाम की स्थिति बानी हुई है। महामाया बालक विद्यालय, एडवांट टावर, एलिवेटेड रोड, एक्सप्रेसवे चारों तरफ भीषण जाम है। जीआईपी के बाहर गेट नंबर 2 की तरफ भी भीषण जाम है।

विज्ञापन


शहर में जाम लगने के बड़े कारण जगह-जगह पर गिरे पेड़, तो कहीं खराब ट्रैफिक लाइट हैं। कुछ जगहों पर गाड़ी खराब है या तो एक्सीडेंट हुआ है। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर लंबा जाम, परी चौक से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर भीषण जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आए।

सेक्टर 142 में एडवांट टावर के पास, सेक्टर 127 के सामने एक सड़क दुर्घटना होने के कारण ग्रेटर नोएडा से नोएडा आने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई है और यातायात धीमी गति से चल रहा है। 
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव का कहना है सोमवार के दिन का दबाव सुबह के टाइम अन्य दिनों की तुलना में थोड़ा ज्यादा होता है, बारिश के कारण शहर में कई जगह ट्रैफिक लाइट काम नहीं कर रही है। कुछ जगहों पर गाड़ी खराब है या तो एक्सीडेंट होने के चलते जाम की स्थित बनी हुई है। 

सेक्टर 127 के सामने एक सड़क दुर्घटना होने के कारण जाम लगा है यातायात पुलिस बल मौके पर मौजूद है। दोनों गाड़ियों को मार्ग से हटाया गया और यातायात को सुचारू करवाया गया। सेक्टर 27 स्थित अंडरपास के नीचे एक स्कूल बस खराब हो गई है जिसकी वजह से एलिवेटेड रोड जाम लगा हुआ है। खराब बस को हटा दिया गया है यातायात को सामान्य कराया जा रहा है। ट्रैफिक कर्मी मौके पर मौजूद हैं अधिकारी भी क्षेत्र में भ्रमणशील हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें