सांसद खेल स्पर्धा - आठ खेल विधाओं की प्रतियोगिताओं में पांच विधानसभा क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में रविवार को जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पांच विधानसभा क्षेत्रों - जेवर, दादरी, नोएडा, खुर्जा और सिकंदराबाद के खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जूडो और फुटबॉल समेत आठ खेल विधाओं के मुकाबले आयोजित किए गए। आयोजकों ने बताया कि यहां चयनित खिलाड़ी 10 और 11 मार्च को मेरठ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सांसद प्रतिनिधि संजय बाली ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली, जिला युवा कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, बालचंद नागर समेत अन्य मौजूद रहे।
-
प्रतियोगिताएं और विजेता खिलाड़ी/टीम
कुश्ती (सब जूनियर वर्ग) - कृष्ण शर्मा और जानवी।
एथलेटिक्स - अजम्या शर्मा
भाला फेंक (पुरुष वर्ग) और फुटबॉल - लक्की
भाला फेंक (बालिका वर्ग) - अपर्णा भारती
कबड्डी (बालिका वर्ग) - राजकीय बालिका इंटर कॉलेज
कबड्डी - सिकंदराबाद टीम
भारोत्तोलन (जूनियर वर्ग) - लक्की और भविष्य
भारोत्तलन (सीनियर वर्ग 67 किग्रा और 73 किग्रा) - क्रमशः तालीव और अदन कुमार।
100 मीटर दौड़ - मानव
गोला फेंक (पुरुष वर्ग) - संक्रय किछ
गोला फेंक (महिला वर्ग) - काजल
जूडो (50 किग्रा) - सूर्योश
1500 मीटर दौड़ - प्रिंस कुमार
500 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) - चेचल पुष्प
लंबी कूद - राधिका
ऊंची कूद - रोहित
कबड्डी - नोएडा टीम