टमाटर के दाम 50 से 60 रुपये हुए कम
पहले बारिश और बाढ़ ने हरी सब्जी की खेती को तबाह कर दिया है। अभी तक टमाटर और अदरक और अन्य सब्जियां मंडी तक पहुंचने में काफी भाव खा रही थी। मगर अब तुरई, करेला और भिंडी भी काफी महंगी हो गई है। जहां टमाटर के रेट 200 से 220 रुपये किलो ग्राम तक हो गए थे। वहीं, अब टमाटर के दाम में नर्मी आई है। यह अब 50 से 60 रुपये कम हुए हैं। मंडी में टमाटर के रेट 140 से 160 रुपये तक हो गए है।
ग्रेटर नोएडा में सब्जियां हुई महंगी
वहीं, मॉल और रिहायशी इलाकों में 180 रुपये तक टमाटर बिक रहा है। विक्रेताओं विरेंद्र ने बताया कि दाम बढ़ने से उनकों नुकसान हो रहा है। लोग कुछ दिन पहले काफी सब्जी की खरीदारी करते थे। मगर कुछ दिन से सब्जी की बिक्री कम हुई और उसमें भी लोग टमाटर लेने से बच रहे हैं। मंडी में तुरई के दाम 40 से बढ़कर 60 रुपये किलो हो गए है। वहीं, करेला 40 से 60 रुपये, भिंडी 40 से 70 रुपये, आलू 25 से 26 रुपये, प्याज 20 से 30 रुपये किलो तक पहुंच गए है। इसी तरह बाकी की सभी सब्जियों के दाम में भी 10 से 12 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आम आदमी का सब्जी खरीदना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, मॉल, सेक्टर और रिहायशी इलाकों में तोरई 99 रुपये, करेला 70 रुपये, गाजर 70 और आलू 36 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियां भी मंडी के रेट से 15 से 20 रुपये के ज्यादा दाम पर बिक रही है।
सब्जी के मार्केट के दाम - पहले के दाम - वर्तमान दाम - मॉल के दाम
टमाटर- 220 160 180
भिंडी- 40 70 90
तुरई- 40 60 99
प्याज- 20 30 45
करेला- 40 60 70