फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राज्यस्तरीय तैराकी में नोएडा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। उत्तर प्रदेश स्वीमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 55वीं जूनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन ब्रेस्टस्ट्रोक, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई और इंडिविजुअल मेडले स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते।
विज्ञापन

ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में बालिका वर्ग-2 की शार्वी वर्मा ने स्वर्ण और भाविका चौधरी ने रजत पदक हासिल किया। बैकस्ट्रोक में वेदांत चंद्र और आदेह गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीते, जबकि विष्णु नारायण राय ने रजत और अर्शिया मक्कर ने दूसरा स्थान हासिल किया। बटरफ्लाई स्पर्धा में उत्सा गंगवार और अद्वैता बाजपेयी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं रिद्धि गुप्ता और गीतिका चौहान ने भी पदक अपने नाम किए। इंडिविजुअल मेडले में उत्सा गंगवार, शार्वी वर्मा ने स्वर्ण और गीतिका चौहान ने रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 250 तैराकों ने हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 18 से 23 अगस्त तक भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें