डीपीएस कक्षा 4 में पढ़ने वाली 9 साल की छात्रा दीपशिखा इस बार नासा-2019 कलेंडर कवर पेज पर छाई है। यह पहला मौका है जब भारत की किसी बच्ची ने यह कारनामा करके दिखाया है। सेक्टर-75 निवासी दीपशिखा के पिता देवो ज्योति डी ने बताया कि हर साल अमेरिका नासा (नेशनल एयरोनॉटिक्स ऑफ स्पेस एंड रिसर्च एडमिनिस्ट्रेशन) पेंटिंग्स प्रतियोगिता का आयोजन करता है, जिममें बच्चों से पेंटिंग्स मंगाई जाती है।
पेंटिंग्स में रुचि रखने वाले पूरी दुनिया से छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। इस बार पेंटिंग्स का विषय था ‘मिस यू माई डियर’। भारत से भी बड़ी संख्या में बच्चों ने पेंटिंग्स भेजी थीं, उनमें से एक मात्र दीपशिखा की पेंटिंग्स नासा को सबसे अच्छी लगी। इस पेंटिंग्स को नासा कलेंडर कवर पेज पर स्थान दिया गया है। स्कूल की प्रधानाचार्या कामिनी भसीन ने छात्रा की इस कामयाबी पर उसे बधाई दी है।