फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर बह रही जहरीली हवा: गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों में हाइब्रिड पढ़ाई के निर्देश, जानें इसका क्या मलतब?

Wed, 11 Nov 2026 05:42 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।

सार

यह निर्देश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से छह नवंबर को जारी आदेश के बाद दिए गए हैं। आयोग ने दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई का प्रावधान किया है।
विज्ञापन
हाइब्रिड मोड पर चलेंगे पांचवीं तक के स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-3 लागू होने के बाद गौतमबुद्ध नगर के स्कूलों के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई अब हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाएं संचालित होंगी। हालांकि, ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होने पर ही इसे लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

 

Trending Videos

तत्काल प्रभाव से निर्देश 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए हाइब्रिड मोड में शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौतमबुद्धनगर के अलावा एनसीआर के अन्य शहर कौन से?
यह निर्देश वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से छह नवंबर को जारी आदेश के बाद दिए गए हैं। आयोग ने दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में कक्षा पांच तक के बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई का प्रावधान किया है।

क्या कक्षा 5 तक के बच्चों को स्कूल जाना जरूरी है?
बीएसए ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही या आदेश की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। प्रदूषण के बीच छोटे बच्चों को राहत देने और उनकी पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

हाइब्रिड का मतलब क्या होता है?
स्कूलों में हाइब्रिड मोड का अर्थ है कि पढ़ाई ऑनलाइन और ऑफलाइन (शारीरिक रूप से स्कूल आना) दोनों माध्यमों से एक साथ कराई जाएगी। इस व्यवस्था के तहत बच्चों के पास यह विकल्प होगा कि वे चाहें तो स्कूल जाकर क्लास अटेंड करें, या फिर घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई करें। यह पूरी तरह से माता-पिता या अभिभावकों पर निर्भर करता है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें