फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से ठिठुरा नोएडा: हवा और गलन के बीच 4°C दर्ज हुआ तापमान, कल तीन डिग्री तक पहुंचेगा पारा, ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 11 Jan 2026 11:23 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा। नोएडा का एक्यूआई 260 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 278 ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर और जाने कल कैसा रहेगा मौसम-
विज्ञापन
नोएडा में ठंड का कहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज रफ्तार से चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं से प्रदूषण स्तर कम हो गया है लेकिन सर्दी की दस्तक तेज हो गई है। पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को कोल्ड वेव (शीत लहर) का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही नोएडा का एक्यूआई 260 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 278 ऑरेंज जोन में दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को हवाओं की गति 12 से 14 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। ऐसे में सर्द हवाओं की वजह से धूप में भी ठिठुरन का एहसास हुआ। हालांकि कोहरा न होने से दृश्यता भी बेहतर रही और प्रदूषण की धुंध कम हो गई। सोमवार को शीतलहर के आसार होने से सर्दी बढ़ेगी। वहीं, दूसरी ओर जनवरी के 10 दिन बीत चुके हैं और इसमें पांच दिन एक्यूआई रेड जोन और छह दिन ऑरेंज जोन में रहा। इसके साथ ही जनवरी की शुरुआत से ही हल्की हवाएं चलने से कोहरे से भी राहत रही। दिसंबर के आखिरी दिनों में कोहरा अधिक रहा था, लेकिन इस बार जनवरी में कोहरे से राहत रही है।

इस सप्ताह सर्द रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि फिलहाल अगले तीन-चार दिन तक उत्तर पश्चिमी हवाएं ही चलेंगी। दिन में धूप रहेगी लेकिन सुबह और शाम होते ही सर्दी बढ़ेगी। इससे तापमान में भी कमी आएगी। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक एक सप्ताह तक कोल्ड वेव के साथ ही घने कोहरे की संभावना बन रही है। इससे तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

ठंडी हवा ने वायु प्रदूषण को किया कम, 278 रहा एक्यूआई
पिछले दो दिन से ग्रेटर नोएडा की हवा काफी प्रदूषित बनी हुई थी। एक्यूआई रेड जोन में 364 और 338 रहा था, लेकिन शनिवार शाम से चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाने के साथ ही वायु प्रदूषण भी कम कर दिया है। रविवार को ग्रेनो का एक्यूआई 338 से कम होकर 278 पहुंच गया। हालांकि ग्रेटर नोएडा की हवा नोएडा से ज्यादा प्रदूषित रही है। वहीं एनसीआर में ग्रेनो चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा है।

पूर्वानुमान के मुताबिक

तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान

12 जनवरी - 15 डिग्री - 3 डिग्री

13 जनवरी - 16 डिग्री - 4 डिग्री

14 जनवरी - 16 डिग्री - 6 डिग्री
विज्ञापन

15 जनवरी - 17 डिग्री - 7 डिग्री

16 जनवरी - 16 डिग्री - 7 डिग्री

17 जनवरी - 16 डिग्री - 7 डिग्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें