फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैंकिंग में चमक: प्रोमेथियस स्कूल नोएडा एनसीआर में अव्वल, चेयरपर्सन मुकेश शर्मा सम्मानित

Thu, 19 Nov 2026 08:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में प्रोमेथियस स्कूल, नोएडा को इंटरनेशनल डे स्कूल श्रेणी में नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में अव्वल और देश में संयुक्त पांचवां स्थान मिला है।
विज्ञापन
मुकेश शर्मा को मिला 'ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर' अवॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग्स 2026-27 में प्रोमेथियस स्कूल, नोएडा को इंटरनेशनल डे स्कूल श्रेणी में नोएडा और दिल्ली-एनसीआर में अव्वल और देश में संयुक्त पांचवां स्थान मिला है। इस अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित समारोह में स्कूल के संस्थापक चेयरपर्सन मुकेश शर्मा को ‘ट्रांसफॉर्मेशनल लीडर’ सम्मान दिया गया।

विज्ञापन


बिट्स पिलानी के पूर्व छात्र मुकेश शर्मा ने 2003 में क्यूए इन्फोटेक की स्थापना की थी। 2019 में उन्होंने सेक्टर 131, नोएडा में प्रोमेथियस स्कूल शुरू किया। स्कूल में पढ़ाई के साथ उद्यमिता, कला और खेल के लिए समय निर्धारित है। विद्यार्थियों के लिए डिजाइन लैब, संगीत स्टूडियो और 50 मीटर स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध है।

शर्मा गौरी शिक्षा फाउंडेशन के माध्यम से दादरी में गौरी विद्या केंद्र विकसित कर रहे हैं। यह परी चौक, ग्रेटर नोएडा से करीब 30 मिनट की दूरी पर प्रस्तावित आवासीय विद्यालय है, जहां सीमित आय वर्ग की मेधावी छात्राओं को कक्षा 6 से 12 तक निशुल्क शिक्षा और आवास दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें