फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: सीजेपी के धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, बॉर्डर एरिया पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Fri, 09 Oct 2026 03:12 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया गया है। इसको लेकर दिल्ली से सटे नोएडा में भी चहल-पहल बढ़ गई है।
विज्ञापन
सीजेपी प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के एलान को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट है और नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं को पुलिस ने नजर बंद किया है। 

विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का एलान किया गया है। इसको लेकर दिल्ली से सटे नोएडा में भी चहल-पहल बढ़ गई है और विपक्ष के कई नेताओं के नोएडा से दिल्ली जाकर प्रदर्शन में शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। 

वहीं, नोएडा से होकर दिल्ली जाने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस की टीम अलर्ट है और बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें