एनसीआर से लेकर विदेशों तक चेन
पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार तीनों आरोपी अपने खाते दिल्ली के गिरोह में शामिल कुछ लोगों को देते हैं। दिल्ली वालों का संपर्क अन्य साइबर जालसाजों से है। इस तरह इस गिरोह का चेन एनसीआर से लेकर विदेशों तक है। जो कमीशन पर काम करते हैं। इस मामले में गिरफ्तार अब तक 12 आरोपियों के आपसी संबंधों का भी पता लगा रही है। इसके साथ ही इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में भी पता लगा रही है। जो देश में या बाहर से इस तरह की ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।