फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में नोएडा के खिलाड़ियों का जलवा

विज्ञापन
साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप
विज्ञापन
- वाणी श्री ने जीता स्वर्ण, आराध्या और विहान ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित साउथ एशियन सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर कराटे चैंपियनशिप में नोएडा के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद आराध्या गुप्ता, वाणी श्री और विहान चंद्र ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
जूनियर अंडर-18 वर्ग में वाणी श्री ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने पहले मुकाबले में बांग्लादेश की खिलाड़ी को 6-0 से हराया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की खिलाड़ी को 6-4 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ वाणी श्री का चयन आगामी एशियन कराटे चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। सब-जूनियर अंडर-14 वर्ग में आराध्या गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने पहले मुकाबले में बांग्लादेश की खिलाड़ी को 2-0 और दूसरे मुकाबले में श्रीलंका की खिलाड़ी को 6-0 से हराया। सेमीफाइनल में हार के बाद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसी वर्ग में विहान चंद्र ने भी कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाड़ी को 8-0 और नेपाल के खिलाड़ी को 9-3 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच बाल गुरूंग और कमल थापा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। वाणी श्री को एशियन चैंपियनशिप के लिए तैयार किया जाएगा, जबकि आराध्या और विहान आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अपनी तकनीक और प्रदर्शन में सुधार करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें