फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में नोएडा के खिलाड़ियों ने झटके आठ पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- दो रजत और छह कांस्य पदक जीते, अंडर-14 से अंडर-19 आयु वर्ग में दिखाया दम

- रोहतक में आयोजित प्रतियोगिता में दो रजत और छह कांस्य पदक किए अपने नाम, अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। हरियाणा के रोहतक में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल आठ पदक हासिल किए। इनमें दो रजत और छह कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 31 अक्टूबर से छह नवंबर तक द स्टार ग्लोबल स्कूल में किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में प्रतिभाग किया।
अंडर-19 वर्ग में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-126 के दक्ष झा ने मिक्स डबल्स में कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में स्टेप बाय स्टेप स्कूल सेक्टर-132 के आरव चावला ने मिक्स डबल्स में रजत पदक हासिल किया। वहीं, डीपीएस सेक्टर-132 के अनय पांडेय, अथर्व कुमार रॉय और अर्णव कुंवर सिंह ने डबल्स में कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-14 वर्ग में रामाज्ञा स्कूल का प्रदर्शन : अंडर-14 आयु वर्ग में रामाज्ञा स्कूल सेक्टर-50 के खिलाड़ियों ने भी पदक जीते। अविरल गुप्ता ने सिंगल्स में कांस्य और डबल्स में रजत पदक हासिल किया। आरिव गुप्ता ने डबल्स और मिक्स डबल्स में रजत पदक जीते। वहीं, हर्ष बंसल और अरिव सिंह बिष्ट ने डबल्स में कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें