फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: चचेरे भाई ने बनाए शारीरिक संबंध...गर्भवती होने पर लड़की को खिलाई गर्भपात की दवा, तबीयत बिगड़ने पर तोड़ा दम

Sat, 27 Dec 2025 03:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा में एक युवक ने चचेरी बहन से शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि लड़की के गर्भवती होने पर युवक ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के कोतवाली सेक्टर-39 में व्यक्ति ने अपने भतीजे पर बेटी से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि दवा से युवती की तबियत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से उन्नाव के रहने वाले पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है कि नोएडा में परिवार के साथ करीब तीन साल से रह रहे हैं। उनके छोटे भाई का परिवार भी उसी मकान में रहता है। 

आरोप है कि कुछ समय पहले भाई के छोटे बेटे ने उनकी बेटी (18) से शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे गर्भपात वाली दवा खिला दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। 18 दिसंबर को युवती को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान 23 दिसंबर को युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट क्या कह रही
एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि युवती की मौत खून की कमी से हुई है। जांच के बाद इस मामले में आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
 
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि युवती कुछ समय से बीमार चल रही थी और उसका इलाज चल रहा था। खून की कमी से युवती की मौत होने की बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आई है। जांच में यह भी सामने आया है कि शिकायतकर्ता और उसके भाई के बीच रकम के लेनदेन को लेकर भी विवाद चल रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें