फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : नाइजीरियाई नागरिकों ने सुरक्षाकर्मियों को पीटा, सोसाइटी में प्रवेश से रोकने पर बवाल, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Oct 2023 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

विरोध करने पर नाइजीरियाई नागरिकों ने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की। एक निवासी से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 थाना क्षेत्र की स्टेलर सोसाइटी के मुख्य गेट पर रविवार रात प्रवेश को लेकर नाइजीरियाई नागरिकों ने हंगामा किया। विरोध करने पर नाइजीरियाई नागरिकों ने सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की। एक निवासी से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में सोसाइटी के मैनेजर ने तीन नामजद समेत दस अज्ञात नाइजीरियनों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस आराेपियों को तलाश रही है। 

विज्ञापन


सेक्टर सिग्मा-4 स्थित स्टेलर सोसाइटी के मैनेजर जीतू चौधरी ने बीटा-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार की रात दो कारों में सवार होकर नाइजीरियन नागरिक सोसाइटी के मुख्य गेट पर पहुंचे थे। सुरक्षा कर्मियों ने दोनों कारों को रोककर प्रवेश के लिए रजिस्टर में एंट्री करने के लिए कहा। इस पर नाइजीरियाई नागरिक भड़क गए। आरोपियों ने अभद्रता व हंगामा शुरू कर दिया। 

सोसाइटी निवासी मुकेश ने विरोध किया और एंट्री करने की सलाह दी तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। फैजल फैज, सनुल्लाह मोहम्मद और इब्राहिम सहित दस अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें