फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News : पुलिस ने छीना गार्ड का शव, चार घंटे तक गिड़गिड़ाते रहे परिजन

Wed, 03 Aug 2022 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

Noida News: दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन एंबुलेंस में शव लेकर सोसाइटी के गेट पर पहुंच गए। इसके बाद बिल्डर से उचित मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। मौके पर सोसाइटी के लोग भी जुट गए और नारेबाजी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-78 स्थित सिक्का कार्मिक ग्रीन सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड रामहित (28) की लोहे का गेट गिरने से मौत के मामले में मंगलवार को भी जमकर हंगामा हुआ। दोपहर तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन एंबुलेंस में शव लेकर सोसाइटी के गेट पर पहुंच गए। इसके बाद बिल्डर से उचित मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे। मौके पर सोसाइटी के लोग भी जुट गए और नारेबाजी शुरू हो गई। 

विज्ञापन


इस बीच परिजनों ने शव उतारकर सोसाइटी के गेट पर रख दिया। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस ने शव छीनकर एंबुलेंस में रख दिया। परिजनों ने गिड़गिड़ाकर खूब हाथ जोड़े, लेकिन पुलिस शव ले गई। शाम करीब सात बजे पैतृक निवास हमीरपुर ले जाने की शर्त पर ही शव परिजनों को सौंपा गया। रविवार को सोसाइटी के मुख्य द्वार पर तैनात रामहित पर लोहे का स्लाइडिंग गेट गिर गया था।

गंभीर हालत में रामहित को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में सेक्टर-113 के थाना प्रभारी शरदकांत शर्मा ने बताया कि तीन दिन होने से शव की स्थिति खराब होने लगी थी। परिजनों की शिकायत पर एमडी सिक्का ग्रुप व सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


भाई की ‘मिट्टी’ मांगती रही बहन... 
सुबह से बच्चों को लेकर भूखी-प्यासी सोसाइटी के बाहर बैठी बहन प्रियंका का दर्द उस समय छलक पड़ा, जब पुलिस शव लेकर सोसाइटी से बाहर निकल गई। रोते हुए बहन ने बताया कि मेरी आंखों के सामने से भाई की मिट्टी (शव) लेकर निर्दयी पुलिस निकल गई। भाई का चेहरा देखने भी नहीं दिया। पुलिस कैसे इंसाफ दिलाएगी। इनके इंसाफ पर कौन विश्वास करेगा। भाई रामहित का शव लेकर सफदरजंग अस्पताल से परिजनों के निकलते ही सोसाइटी के दोनों रास्तों पर पुलिस ने पहरा बैठा दिया। 

किसी तरह से शव लेकर सोसाइटी में पहुंचे और शव को उतारा, लेकिन पुलिस जबरदस्ती शव एंबुलेंस में रखकर कहीं ले गई। उसने रामहित की गर्भवती पत्नी का वास्ता देकर शव देने को कहा, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। वहीं, शव आने से पहले ही पुलिस अन्य परिजनों को एक  गाड़ी में भरकर कहीं ले गई और सभी के मोबाइल फोन बंद करा दिए। उन्होंने सोसाइटी के लोगों से मदद की गुहार लगाई। लोगों ने पत्नी की मदद का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें