फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: करवा चौथ पर नोएडा बाजार गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
150 करोड़ के व्यापार की उम्मीद
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। करवा चौथ नजदीक आने से शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं व्रत की तैयारी कर रही हैं। वे पूजा सामग्री, शृंगार और कपड़ों की खरीदारी में जुटी हैं। बाजारों में साड़ी, सूट, चूड़ियों और आभूषणों की दुकानों पर ग्राहक पहुंच रहे हैं।
सेक्टर-18 अट्टा मार्केट, सेक्टर 27 इंदिरा मार्केट, सेक्टर 110 भंगेल मार्केट व सेक्टर-62 जैसे प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बढ़ी है। महिलाएं करवा, व्रत कथा की पुस्तक, छलनी और पूजा की थाली खरीद रही हैं। सिंदूर, रोली, जल का लोटा, सूखे मेवे और मिट्टी के दीये भी बिक रहे हैं। शाम के समय बाजारों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-18 मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार जैन ने बताया कि इस साल करवा चौथ पर नोएडा में करीब 150 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद है। त्योहार को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। बाजारों में पारंपरिक परिधानों, आभूषणों और सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी हो रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि त्योहारी खरीदारी से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें