संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन 14 अगस्त में शुरू होने जा रहा है। ऐसे में नोएडा किंग्स ने भी ट्रायल प्रक्रिया के तहत पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुसार, इस सप्ताह नोएडा फ्रेंजाइजी ट्रायल की तिथियां घोषित कर सकता है।
इस लीग में नोएडा किंग्स, गोरखपुर लायंस, मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस और कानपुर सुपरस्टार टीमें भाग ले रही हैं। इसको लेकर मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, गोरखपुर लायंस और लखनऊ की ओर से ट्रायल प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी हैं। एसोसिएशन के सदस्य केएल तेजवानी ने बताया कि ओपन ट्रायल होंगे। ट्रायल के माध्यम से स्पिन व तेज गेंदबाज, बल्लेबाज व विकेट कीपर का चयन किया जाएगा। नोएडा किंग्स के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया में किया जाएगा। जबकि सात से खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। अभी ट्रायल के लिए तारीख निर्धारित नहीं हो सकी हैं। एक टीम में 25 खिलाड़ी शामिल होने हैं।