फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेड जोन से बाहर नहीं निकल पा रहा नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
-343 एक्यूआई के साथ नोएडा पहले स्थान पर रहा, पांचवे स्थान पर ग्रेनों का 321 एक्यूआई दर्ज किया गया
विज्ञापन

-प्रदूषण के साथ ही सर्दी भी बढ़ रही

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को भी 344 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ नोएडा देश का पहला सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं, 343 एक्यूआई के साथ दूसरे स्थान पर गाजियाबाद, 336 एक्यूआई के साथ तीसरे स्थान पर हापुड़, 330 एक्यूआई के साथ चौथे स्थान पर दिल्ली और 321 एक्यूआई के साथ पांचवे स्थान पर ग्रेटर नोएडा रहा।

सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कई दिन से नोएडा देश के टॉप 3 प्रदूषित शहर की श्रेणी से बाहर नहीं हो रहा है। रोजाना नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में 300 से अधिक दर्ज हो रहा है। ऐसे में यहां पर हवा बहुत खराब है और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। पीएम 10 और पीएम 2.5 की मात्रा मानकों से अधिक दर्ज हो रही हैं। शनिवार को नोएडा के एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों की रिपोर्ट भी ऐसी ही रही। सेक्टर 62 का एक्यूआई पिछले 3 दिन से ऑरेंज जोन में दर्ज हो रहा है। वहीं, सेक्टर 125 और 116 का एक्यूआई रेड जोन में बना हुआ है। इसके अलावा सेक्टर 1 का एयर मॉनिटरिंग स्टेशन पिछले दो दिन से बंद चल रहा है ऐसे में यहां का एक्यूआई पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात डिग्री पहुंचा जिले का तापमान
दिसंबर के छह दिन बीत चुके हैं और दिन पर दिन सर्दी बढ़ती जा रही है। पहाड़ों पर आए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ अब निकल चुका है और ऐसे में तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह जिले का अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें