फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा देश का दूसरा और ग्रेनो तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, 372 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद टॉप पर

Fri, 12 Feb 2021 07:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वायु प्रदूषण का स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को नोएडा देश का दूसरा और ग्रेनो तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूचकांक के अनुसार नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 363 और ग्रेटर नोएडा में 352 दर्ज किया गया। 372 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा।
विज्ञापन


हवा की रफ्तार कम होना प्रदूषण बढ़ने का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 358 और नोएडा का 313 दर्ज किया गया था। ऐसे में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई वहीं नोएडा में वृद्धि दर्ज की गई। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में हवा चलने पर वायु गुणवत्ता में सुधार हो सकता है।

सरकारी एजेंसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के अनुसार शुक्रवार शाम 4 बजे गाजियाबाद में 372, नोएडा में 363, ग्रेटर नोएडा में 352, फरीदाबाद में 326 और गुड़गांव में 347 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) था। 
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में 345, नोएडा में 313, ग्रेटर नोएडा में 358, फरीदाबाद में 290 और गुड़गांव में 294 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) था। बुधवार को गाजियाबाद में 356, नोएडा में 311, ग्रेटर नोएडा में 348, फरीदाबाद में 294 और गुड़गांव में 247 एक्यूआई था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें