Noida International Airport
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ-मुंबई के लिए रोज दो उड़ान
एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जल्द ही श्रीनगर सहित कई अन्य शहरों के लिए भी उड़ान सेवाएं शुरू की जाएंगी। अभी एयरपोर्ट से 14 शहरों के लिए कुल 34 उड़ानों का संचालन होगा। मुंबई और लखनऊ के लिए प्रतिदिन दो-दो फ्लाइट रहेंगी। बरेली के लइए सप्ताह में पांच दिन फ्लाइट अभी शिड्यूल की गई है। वहीं एयरपोर्ट से मार्बल इंडस्ट्री के लिए चर्चित राजस्थान का किशनगढ़ भी जुड़ जाएगा। बुधवार को सुबह 6:25 बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट ने टेकऑफ किया। सुबह 8:25 बजे जयपुर से पहली फ्लाइट की लैंडिंग हुई।
Noida Airport Inauguration
- फोटो : पीटीआई
ये शहर जुड़े
एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक अभी हैदराबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, मुंबई और जम्मू के लिए नियमित सेवाएं थीं। अब बुधवार से लखनऊ, चंडीगढ़, धर्मशाला, पंतनगर, बरेली, जोधपुर, जयपुर, भोपाल और देहरादून भी एयरपोर्ट के नेटवर्क में शामिल हो गए। जयपुर से आने वाली फ्लाइट बुधवार को देरी से पहुंची। बृहस्पतिवार से अजमेर के लिए भी उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। अभी इंडिगो और अकासा एयर ने ही एयरपोर्ट से अपनी सेवाएं शुरू की हैं।
नोएडा एयरपोर्ट, जेवर एयरपोर्ट, Noida Airport
- फोटो : X@NIAirport