फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुएं की चादर में लिपटे नोएडा-ग्रेनो, सांस लेना भी दूभर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। दिवाली पर इस वर्ष जिले में जमकर पटाखे जले। न कहीं पाबंदी दिखाई दी, न ही लोगों में प्रदूषण बढ़ने की चिंता नजर आई। दिवाली पर आधी रात के बाद तक लोग पटाखे जलाते रहे। इस कारण शुक्रवार को दिनभर प्रदूषण की चादर लिपटी रही। दृश्यता इस कदर कम थी कि 100 मीटर तक भी साफ नजर नहीं आ रहा था। आलम यह था कि लोगों का सांस लेना तक दूभर हो गया। आंखों में भी जलन हुई।
विज्ञापन

3 अक्तूबर को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 327 था, जो 5 अक्तूबर की सुबह 475 तक पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मामले में नोएडा पहले व ग्रेटर नोएडा पांचवें स्थान पर होने से डार्क रेड जोन में पहुंच गए। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चार बजे जारी रिपोर्ट में नोएडा का एक्यूआई 475, गुरुग्राम का 472, गाजियाबाद का 470, फरीदाबाद का 469 व ग्रेटर नोएडा का 464 दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल दिवाली के दूसरे दिन 15 नवंबर को नोएडा में 441 व ग्रेनो में एक्यूआई 418 दर्ज किया गया था।
दिन में ही वाहनों की जली लाइट
शुक्रवार को ज्यों-ज्यों दिन निकलता गया प्रदूषण का असर बढ़ता दिखा। इस कारण कई स्थानों पर वाहन लाइट जलाकर भी चलते नजर आए। दोपहर बाद तक दृश्यता काफी कम रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं मानक
- 00 से 50: डार्क ग्रीन जोन
- 51 से 100: ग्रीन जोन
- 101 से 200: येलो जोन
- 201 से 300: ऑरेंज जोन
- 301 से 400: रेड जोन
- 401 से 500: डार्क रेड जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें