फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीबीएसई नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में नोएडा की बेटियों ने लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
- एयर राइफल में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक, एयर पिस्टल में भी हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग चैंपियनशिप 2026-27 में नोएडा की निशानेबाज बेटियों ने प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। अंडर-14 एयर राइफल स्पर्धा में नोएडा के खिलाड़ियों ने तीनों पदक अपने नाम कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेटर नोएडा स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सेक्टर-73 स्थित शूटिंग गुरू शूटिंग एकेडमी की अन्वी सिंह ने 400 में से 395 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने चारों सीरीज में 99, 98, 99 और 99 अंक प्राप्त किए। वहीं सेक्टर-50 स्थित कोठारी इंटरनेशनल स्कूल की स्मायरा कात्यायन ने 389 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-51 की हानिका जैन ने 378 अंक बनाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा दिल्ली पब्लिक स्कूल सेक्टर-30 की प्रिशा सिंह ने 374 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की आराध्या चौधरी 359 अंकों के साथ 14वें और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी की अकीरा होडा 326 अंकों के साथ 18वें स्थान पर रहीं। सेक्टर-37 स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल की नाविका सिंह ने अंडर-14 दस मीटर एयर पिस्टल में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की अंडर-19 टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। टीम में खनक कपूर, शान्वी गंभीर और ईशान्वी केसरवानी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के बयान-
मुझे 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक मिला है। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है और अब नेशनल स्तर पर जगह बनाने के लिए और मेहनत करूंगी। -अन्वी सिंह, शूटिंग खिलाड़ी
10 मीटर एयर राइफल में रजत पदक जीतकर मुझे अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन करने का अवसर मिला, जिससे मैं बहुत खुश हूं। -स्मायरा कात्यायन
मुझे 10 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक मिला है। अगली प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करूंगी। -हानिका जैन
मुझे प्रतियोगिता में पांचवां स्थान मिला। अब अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने और बेहतर प्रदर्शन की तैयारी करूंगी। -प्रिशा सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें