फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा इंजीनियर मौत मामला: 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदार ठहराए, SIT ने यूपी सरकार को सौंपी रिपोर्ट

Wed, 28 Jan 2026 10:06 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज की मौत के मामले में एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। जिसमें सुरक्षा उपायों की कमी और बचाव कार्य में देरी को मुख्य कारण बताया गया है। 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदार ठहराए गए हैं।
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-150 हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर विशेष जांच दल (एसआईटी) की तरफ से अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपे जाने की सूचना है। यह रिपोर्ट सौंपने से पहले एसआईटी में शामिल अधिकारियों ने बुधवार देर शाम तक नोएडा प्राधिकरण से कई सवालों पर जवाब लिए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो एसआईटी ने रिपोर्ट में हादसे के कारण के तौर पर सुरक्षा उपाय न होने और बचाव में देरी को भी माना है। अलग-अलग स्तर पर इसके लिए कौन से अधिकारी व विभाग जिम्मेदार थे। उनका जिक्र किया गया है। प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन से 12 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी पूरी जांच के शिकंजे में फंसते दिख रहे हैं।

एसआईटी से सामने पेश हुए थे डिलीवरी बॉय
डिलीवरी बॉय मोनिंदर ने एसआईटी की जांच के बाद मीडिया से बातचीत में कहा था कि उन्होंने जांच टीम के सामने वही बयान दोहराया है, जो घटना के बाद से देते आ रहे हैं। उनके किसी भी बयान में कोई बदलाव नहीं हुआ है और न ही उन्होंने कोई मनगढ़ंत कहानी बनाई है। एसआईटी ने उनसे घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से पूछताछ की और उनके बयान कंप्यूटर पर दर्ज किए गए।

मोहिंदर से एसआईटी ने पूछे थे ये सवाल
मोहिंदर के अनुसार, एसआईटी ने उनसे पूछा कि वह क्या काम करते हैं, उनकी डिलीवरी एप किस समय चलती है। उन्होंने नाले में उतरकर कितनी देर तक युवक को बचाने की कोशिश की और अंदर जाने के बाद क्या-क्या हुआ। उन्होंने बताया कि वह करीब 30 से 40 मिनट तक नाले के अंदर रहे। टीम ने यह भी सवाल किया कि यदि युवक गाड़ी के ऊपर बैठा होता तो उसे किस तरह बचाया जा सकता था। इस पर मोनिंदर ने विस्तार से बताया कि मौके पर मौजूद संसाधनों और समय पर सही प्रयास होने पर युवक की जान बचाई जा सकती थी।
 
विज्ञापन

धमकियों के बीच मोनिंदर ने मांगी सुरक्षा
पूछताछ के समय एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद थे और सभी के सामने उनसे सवाल-जवाब किए गए। एसआईटी ने उन्हें दोबारा बुलाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। मोनिंदर ने प्रदेश सरकार से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि सच सामने आने के बाद से वह और उनका परिवार डरे हुए हैं और उन्हें अपनी जान को खतरा महसूस हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।

मां और परिवार सुरक्षा को लेकर परिवार इतना चिंतित है कि पिछले तीन दिनों से खाना तक नहीं बन पाया। वह केवल सच्चाई बता रहे हैं। इसलिए उसे और पूरे परिवार को सुरक्षा दी जाए। जिससे वे बिना डर के अपनी जिंदगी जी सकें। पूछताछ के वक्त उनके पिता भी प्राधिकरण गए थे। पूछताछ के बाद उन्हें सरकारी वाहन से पूरी सुरक्षा के साथ घर छोड़ा गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें