सेक्टर वासियों को कुछ एनजीओ से शिकायत है कि मना करने के बाद भी वो लोग रोज सुबह-सुबह आवारा कुत्तों के लिए खाना आदि डालने के लिए आते हैं। जिससे सेक्टर-117 को आवारा कुत्तो ने बसेरा बना लिया है।
नोएडा के सेक्टर-117 में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों का सड़क पर निकलना भी दूभर हो गया है। आए दिन लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं। हाल में कुत्तों के आतंक को लेकर आई खबरों के बीच लोग विशेषकर छोटे बच्चों को लेकर भयभीत हैं।
विज्ञापन
सेक्टर में कोई भी अपने बच्चों को बाहर खेलने या टहलने नहीं भेजना चाहता। कुत्तों का आतंक इस कदर है कि एक साथ 20-20 कुत्तों के झुंड सेक्टर की गली-गली में मिल जाते हैं। सोमवार सुबह ही आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कोसिंदर यादव रोज की तरह मॉर्निंग वाॅक पर निकले थे इतने में rwa कार्यालय के पास एक आवारा कुत्ते द्वारा उन पर अचानक बुरी तरह से हमला कर दिया गया, जिससे वह जख्मी हो गए।
आज की पूरी घटना एसोसिएशन द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी कैमरों में दर्ज हो गई कि किस प्रकार ये आवारा कुत्ते खूंखार हो चुके है जो रास्ता चलने वालों पर अचानक हमला कर देते हैं। नोएडा सेक्टर-117 में हफ्ते में कुत्ते काटने की दो-तीन घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
लोगों को इस बात से भी है समस्या
सेक्टर वासियों को कुछ एनजीओ से शिकायत है कि मना करने के बाद भी वो लोग रोज सुबह-सुबह आवारा कुत्तों के लिए खाना आदि डालने के लिए आते हैं। जिससे सेक्टर-117 को आवारा कुत्तो ने बसेरा बना लिया है।