फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 माह बाद खुला नोएडा-दिल्ली बॉर्डर, जांच जारी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
5 माह बाद खुला नोएडा-दिल्ली बॉर्डर, जांच जारी रहेगी
विज्ञापन

नोएडा। अनलॉक-4 के तहत जारी गाइड लाइन के अनुसार 5 माह बाद नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर आवाजाही की बंदिशें खत्म कर दी गई हैं। हालांकि चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा। कंटेनमेंट जोन से लाने वालों को जिले में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर आवाजाही रोक दी गई थी। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को जिले में प्रवेश दिया जा रहा था। अनलॉक-1 से लेकर 3 तक आवाजाही में कुछ छूट दी गई थीं। अब अनलॉक-4 के बाद सभी बंदिशें हटा ली गई हैं। हालांकि कंटेनमेंट जोन से आने वाले लोगों का पता लगाने के लिए जांच का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके। जिलाधिकारी के आदेश के बाद बॉर्डर से यातायात पुलिस को हटा दिया गया है। अब सिविल पुलिस ही डीएनडी समेत अन्य सीमाओं पर मोर्चा संभालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे कम की गई सख्ती
24 मार्च की रात लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। अनलॉक-1 में छूट मिलने के बाद भी नोएडा-दिल्ली बॉर्डर को खोला नहीं गया। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में दिल्ली से सटे इलाकों में संक्रमण बढ़ने की आशंका जताई गई थी। इसी वजह से जिला प्रशासन ने बॉर्डर को पूरी तरह से नहीं खोलने का फैसला लिया था। सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए आवाजाही की छूट थी। धीरे-धीरे सख्ती कम करते हुए अन्य कामकाजी लोगों की आवाजाही शुरू की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें