फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: सौ से अधिक मोबाइल चुराने वाले गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार, भीड़ में टकराने के बहाने निकाल लेते थे फोन

Mon, 16 Jan 2023 10:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क,\ नोएडा

सार

नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की पहचान बरेली निवासी नितिन, जेवर निवासी भानू, छत्तीसगढ़ निवासी सुनील, बिहार निवासी मनोज व रोशन और सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 100 से अधिक मोबाइल चुराने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली फेज वन पुलिस की टीम ने गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें सेक्टर-8 का मोबाइल दुकानदार भी है। 

विज्ञापन


नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की पहचान बरेली निवासी नितिन, जेवर निवासी भानू, छत्तीसगढ़ निवासी सुनील, बिहार निवासी मनोज व रोशन और सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। इनमें मनोज और सुनील पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश में जुटी है। आरोपियों के पास से चोरी के 19 मोबाइल बरामद हुए हैं।

बरामद मोबाइल में एक मोबाइल कोतवाली फेज वन क्षेत्र से चोरी हुई थी। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार भानु, नितिन और सुनील सोमवार को बाइक से चोरी के मोबाइल बेचने जा रहे थे। तभी तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। इनसे पूछताछ व इनकी निशानदेही पर मनोज और रोशन को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पांचों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह चोरी के मोबाइल को सेक्टर-आठ स्थित तनु टेलीकाम को सस्ते दामों में बेचते थे। इसके बाद दुकानदार सुनील को भी चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

भीड़ में टकराने के बहाने निकाल लेते थे मोबाइल
आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थानों मसलन बस स्टैंड, मार्केट, मेट्रो आदि में मोबाइल चोरी करते थे। गिरोह के बदमाश एक स्थान पर आसपास खड़े रहते थे और पहले किसी से टकरा जाते थे। इसी दौरान दूसरा बदमाश जेब से मोबाइल निकालकर तीसरे साथी को पकड़ा देता था। जो मोबाइल लेकर तुरंत फरार हो जाता था। एसीपी सुशील कुमार गंगा प्रसाद ने बताया कि गिरोह पिछले दो साल से सक्रिय था। गिरोह ने इसी अवधि में 100 से अधिक मोबाइल चोरी की वारदात की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें